अध्यात्म • धर्म • रायपुर

मां महामाया मंदिर में आज शरद पूर्णिमा उत्सव

रायपुर। मां महामाया देवी मंदिर पुरानी बस्ती में रविवार को शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। इस पावन प्रसंग पर मां महामाया देवी, मां समलेश्वरी देवी एवं परिसर में प्रतिष्ठत अन्य सभी श्रीविग्रहों का भव्य श्रृंगार कर आरती की जाएगी। मंदिर परिसर में ही खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर, भोग लगाने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी