संस्कृति

रोटरी क्लब क्वीन्स का आयोजन, संस्कृति संगम-ए रॉयल दिवाली

रायपुर। रोटरी क्लब आॅफ रायपुर क्वीन्स द्वारा सोमवार को ‘संस्कृति संगम- ए रॉयल दिवाली’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष शीतल गोयल व सचिव सपना अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्वीन्स सदस्यों ने अपनी-अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को बेहद आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर जीवंत कर दिया। विभिन्न समुदायों की पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, नृत्य और रीति-रिवाजों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। इस भव्य आयोजन की चेयरपर्सन्स रिक्की भाटिया एवं मनप्रीत रहीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मारवाड़ी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां रहीं, जिनमें राजस्थानी लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों और शाही विरासत की शानदार झलक देखने को मिली। विशेष रूप से ‘पद्मावत’ पर आधारित प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। राजपूताना शौर्य, गौरव और भव्यता को मंच पर इस तरह साकार किया गया कि ऐसा प्रतीत हुआ मानो ‘पद्मावत’ के ऐतिहासिक दृश्य सजीव हो उठे हों।

वहीं पंजाबी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति ने भी खूब समां बांधा। पंजाबी शादी-ब्याह की पारंपरिक रस्मों और रीति-रिवाजों के साथ जोश और उमंग से भरपूर गिद्धा नृत्य ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। हर प्रस्तुति में सदस्यों का उत्साह, प्रतिभा, रचनात्मकता और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम स्पष्ट रूप से झलक रहा था। पूरे आयोजन ने भारत की विविध संस्कृतियों के बीच एकता और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।

चेयरपर्सन्स रिक्की भाटिया एवं मनप्रीत के प्रयासों, रचनात्मक सोच, समर्पण और बेहतरीन संयोजन ने इस शाम को बेहद खास और यादगार बना दिया।

‘संस्कृति संगम- ए रॉयल दिवाली’ केवल एक दीपावली मिलन समारोह नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और आपसी प्रेम को एक मंच पर जोड़ने का खूबसूरत प्रयास रहा। यह आयोजन सभी के लिए आनंद, उत्साह और खूबसूरत यादों से भरी एक यादगार शाम बन गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी