समाज सेवा

आशीर्वाद भवन के नवनिर्मित चार कमरों का लोकार्पण

रायपुर। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के आशीर्वाद भवन रायपुर परिसर में रविवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पूर्व भवन के द्वितीय तल पर नवनिर्मित चार कमरों का विधिवत लोकार्पण पंडित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समाज के वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। जिसमें अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित, रमेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, वरिष्ठ सदस्य गिरजा शंकर दीक्षित, उपाध्यक्ष नीता अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, आभा बाजपेई एवं महिला मंडल की अन्य सदस्यों की प्रमुख सहभागिता रही।

सभी सदस्यों ने भवन में हुए इस निर्माण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज की शैक्षणिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कमरों के लोकार्पण के पश्चात विद्यालय के ऊपर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित ने कार्यकारिणी बैठक का संचालन किया। बैठक में दीपावली मिलन समारोह को गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह की रूपरेखा, तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

इसके पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रश्न एवं सुझाव रखे गए तथा उन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण विषय के रूप में प्रदेश स्तरीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस संबंध में जयशंकर तिवारी के संयोजन एवं नेतृत्व में चर्चा की गई। प्रस्तावित सम्मेलन को सफल बनाने, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने तथा सामाजिक एकता, समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, गिरजा शंकर दीक्षित, समाज अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष द्वय नीता अवस्थी एवं संजय अवस्थी, सहसचिव प्रमोद मिश्रा एवं अनुराग पांडे सहित सभा के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यगण संगम तिवारी, गौरव शुक्ला, आशीष बाजपेई, विजय शुक्ला, आभा बाजपेई, राधा तिवारी, शीतल मिश्रा, विभा बाजपेई, रितेश अवस्थी, प्रसून दीक्षित, अनीता शुक्ला, संध्या मिश्रा, वसुधा तिवारी, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रकाश अवस्थी, अशोक दीक्षित, श्रीकांत अवस्थी, जयशंकर तिवारी, प्रभात मिश्रा, विकास तिवारी, वंदना मिश्रा, संजय अवस्थी (गीता नगर), राघवेंद्र पाठक, लखनलाल बाजपेई, पंकज तिवारी, प्रभात पांडेय, सोमेश दीक्षित, आशुतोष द्विवेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भवन के विकास, समाज की एकजुटता तथा आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल का उद्देश्य समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक सहयोग की भावना को निरंतर आगे बढ़ाना है। आशीर्वाद भवन में नए कमरों का निर्माण इसी दिशा में एक और सार्थक कदम है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी