रायपुर। कोलंबिया ग्लोबल स्कूल, गाँव टेकारी विधानसभा रोड, रायपुर ने 20 दिसंबर,2025 को अपना छठवाँ वार्षिक उत्सव “गूँज- गार्डियन ऑफ नेचर” मनाया।
20 दिसंबर दिन शनिवार को प्री प्राइमरी से कक्षा 5 के बच्चों ने प्रकृति के अनोखे रंग दिखाए और अपने मनमोहक कार्यक्रम से यह संदेश दिया कि हमें प्रकृति का संरक्षक बन उसकी रक्षा करना चाहिए न कि स्वार्थी बनकर उसका लाभ उठाना चाहिए।
दीप प्रज्वलन और सर्व धर्म प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों में प्रेम और अपनेपन की भावना जगाने के लिए हुई। मुख्य अतिथि डाॅ. वर्तिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छात्रों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए और उन्हें प्रकृति का महत्व समझाते हुए उन्हें प्रकृति के संरक्षक बनने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जन प्रगति एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष किशोर जदवानी, उपाध्यक्ष विजय जादवानी, डायरेक्टर एमपावर एजुप्रेन्योर ग्रुप गोविंद मुदलियार, सचिव जन प्रगति एजुकेशन सोसाइटी हरजीत सिंह हूरा, डायरेक्टर कोलंबिया ग्लोबल स्कूल रविंदर सिंह हूरा और सुश्री दीपजोत कौर हूरा, प्रधानाचार्य आइवन स्मिथ उपस्थित थे। किशोर जादवानी ने अतिथि का स्वागत किया और ज्ञान के अपने शब्दों को साझा किया। कोलंबिया जूनियर्स की सेंटर हेड शाहिना मिश्रा ने और कोलंबिया ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य आइवन स्मिथ ने क्रमशः वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें छात्रों की शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या संबंधी उपलब्धियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। साथ ही साथ सीबीएसई कक्षा 10 और 12 का परिणाम गौरवान्वित करने वाला रहा यह भी बताया और टाॅपर बच्चों को बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के डायरेक्टर श्री रविंदर सिंह हूरा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राज्यगीत के सुरीले शब्दों के साथ औपचारिक समारोह से हुई। औपचारिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को शिक्षा, खेल, कला और शिल्प जैसी विभिन्न विधाओं में पुरस्कार दिए गए। चेयरमैन का पुरस्कार उस छात्र को दिया गया है जो समग्र प्रदर्शन करता है।
मुख्य अतिथि डाॅ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि हमें सफल होने के लिये निरंतर प्रयास करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के लिए अभिभावकगण केवल स्कूल पर निर्भर न रहें बल्कि घर में भी उन्हें प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अध्ययन के साथ-साथ आध्यात्म से भी जुड़ना चाहिए । उन्होंने कहा बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार कार्य करने देना चाहिए। उन्हें हर परिस्थित का सामना करने योग्य बनाना चाहिए।
बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें दर्शक भी झूम उठे । मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सभी अतिथि गण भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाए।
हर कार्यक्रम अपने आप में विशिष्ट था चाहे वह 5 एलीमेंट्स हो, हरेली हो या सेव नेचर हो।
पानी की कहानी कहता नाटक “एयरकंडीशन वाॅटर” , सेव नेचर कहता गीत और योग की खूबियों को दिखाता योग नृत्य ने भी खूब तालियाँ बटोरी।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मिताली बघेल के द्वारा दिया गया।

