देश

शारडा एनर्जी में बड़ा हादसा, एक की मौत तीन गंभीर

Written by Kamlakar Yerpude

रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित शारडा एनर्जी फैक्ट्री में एक बार फिर हादसा हुआ है जिसमें तखतपुर निवासी एक श्रमिक की दर्दनाक मौत और तीन अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। शारडा एनर्जी फैक्ट्री में हुई इस दर्दनाक घटना ने उद्योगों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि घटना शनिवार शाम लगभग पांच बजे की है शारडा एनर्जी फैक्ट्री में सडडाउन में पावर प्लांट के पास काम चल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए। इस घटना में कृष्णा पूरी गोस्वामी पिता सिद्धेश पूरी गोस्वामी निवासी आजाद पारा तखतपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें रायपुर के ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

पहले भी इसी संयंत्र में हो चुके हादसे
शारडा एनर्जी फैक्ट्री में इसके पहले भी हादसे हो चुके हैं जो कि उधोग प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हैं। इसी साल अभी अगस्त माह में यहां दर्दनाक हादसे में गिरौद निवासी एक मजदूर की मौत की घटना हुई थी और ग्रामीणों ने पूरे दिन फैक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में ऐसा समझौता हुआ कि न तो मृतक का पोस्ट मार्डम हुआ न ही पुलिस में मामला दर्ज हुआ।

About the author

Kamlakar Yerpude