देश

महादेव घाट में बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव का भव्य सहस्रधारा अभिषेक

रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव द्वारा भगवान भोलेनाथ के सहस्रधारा अभिषेक एवं महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सहस्रधारा अभिषेक के पश्चात भगवान भोलेनाथ की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक द्वय राजेश मूणत व सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, अध्यक्ष अपेक्स बैंक केदार गुप्ता, अध्यक्ष छ.ग. भवन सन्निर्माण एवं श्रम कल्याण मंडल रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष फिल्म विकास निगम मोना सेन, अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड जितेंद्र साहू, अध्यक्ष छ.ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग अमरजीत छाबड़ा, रमेश ठाकुर, अमर गिदवानी, अकबर अली,  अनेक पार्षद गण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी