देश

सेंट्रल स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता महोत्सव

रायपुर। एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव 2026-27 के अंतर्गत रायपुर संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। इस महोत्सव में रायपुर संकुल के नौ केंद्रीय विद्यालयों से लगभग 290 विद्यार्थियों एवं 31 अनुरक्षक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य अतिथि थे पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर। इस अवसर पर विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गर्इं। विद्यार्थियों ने शास्त्रीय एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गायन, आॅर्केस्ट्रा, मेलोडिक एवं ताल वाद्य, एकल गायन, नाटक (स्किट), पारंपरिक कहानी वाचन और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही दृश्य कला—चित्रकला एवं पेंटिंग, 3-डी कला तथा खिलौना निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियों ने महोत्सव को और अधिक आकर्षक एवं जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का समापन जी. श्रीवास्तव, पीजीटी- वाणिज्य द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

About the author

मीडिया एमपीसीजी