देश

सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज में मना हरेली महोत्सव

रायपुर। सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति के संदेश को एक साथ जोड़ते हुए ग्रीन डे कम हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘ए प्रोमाइज टू प्रिजर्व’ रही, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, वृक्षों के संरक्षण तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए गेड़ी, लट्टू, गिल्ली-डंडा जैसे विभिन्न पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेलों का आयोजन भी हुआ। विशेष आकर्षण का केंद्र ‘हरेली हाट’ रहा, जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन फरा, चौंसेला, बड़ा तथा अन्य स्थानीय पकवानों का स्वाद लेने का अवसर मिला। स्पेशल डेज कमेटी की कन्वीनर आंचल मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे, ग्रीन आर्मी आॅफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमिताभ दुबे, उपप्राचार्य डॉ. जी. पद्मा गौरी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रभारी, शिक्षक, स्टूडेंट्स और ग्रीन आर्मी आॅफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी व सदस्य सम्मिलित रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी