अन्य आरंग

आरंग में महिला स्वसहायता का होली मिलन..सद्भावना संदेश पुस्तक का हुआ वितरण

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(15.03.23)- आरंग में बुधवार को जय पंचमुखी महिला स्वसहायता समूह द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में समूह की सदस्यों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी गई।समूह की अध्यक्ष हेमलता लोधी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सदस्यों द्वारा शासन-प्रशासन के विभिन्न योजनाओं से महिला समूह को होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत मे प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी और राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया द्वारा विमोचित पुस्तक “सद्भावना संदेश” का वितरण किया गया।

About the author

Tukeshwar Lodhi