स्थानीय राधाकृष्ण विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में आयोजित दो दिवसीय Isee (लिटिल साइंटिस्ट) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रथम दिवस आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति के रूप में आरंग की नोडल प्राचार्य श्रीमती सरोजनी केरकेट्टा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिसमें हमारे विशिष्ट अतिथि के रूप में
विजय चंद्राकर सर, दीलीप
राहण्डाले सर एवं कार्यक्रम के सह आयोजक बिरकोनी इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित मनोरमा इंडट्रीज लिमिटेड से आए भामा लोधी, विकास यादव भी उपस्थित रहे।
शाला के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुये शाला की प्रचार्या श्रीमती निशा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन मे कार्यक्रम मे सम्मिलित विभिन्न प्रतिभागियों एवं प्रभारियों का स्कूल परिवार की ओर से स्वागत किया और बताया की हमारे विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं ने I see जैसे आयोजन का सपना देख रखा था जो आज पूरा होने जा रहा है
यह कार्यक्रम विज्ञान की समझ को आगे बढ़ाने व बच्चों के प्रतिभा को निखारने का एक सार्थक मंच बताया
कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्रीमती सरोजनी केरकेट्टा ने विज्ञान को समाज के लिए प्रगति का मार्ग बताया और दूर दराज से आए सभी प्रतिभागियों का खूब मनोबल बढ़ाया, कार्यक्रम में आरंग ब्लाक से विभिन्न स्कूलों से आए कक्षा आठवीं से 12वीं तक के प्रतिभागीयों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया है।
बच्चों ने विज्ञान से संबंधित एक से बढ़कर एक चलित मॉडल प्रस्तुत किया है , जिनका निरीक्षण हमारे मुख्य अथिति व कार्यक्रम मेआए विशिष्ट अथितियों ने बारिकी से कर विद्यार्थियों का भरपूर उत्साह वर्धन किया , जहां एक ओर I see साइंस एक्जीबीशन कार्यक्रम चल रहा था वही दूसरी ओर इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने शाला के नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक के बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यकम का भी आयोजन चल रहा है
कार्यक्रम को और अधिक आकर्षित बनाने मुख्य अथिति, पालकों व कार्यक्रम मे पधारे समस्त दर्शकों के लिए *सेल्फी जोन* बनाया गया है सबसे बेस्ट एक सेल्फी को 1000 का विशेष पुरुस्कार दिया जाना है, दूसरा आयोजन *बेस्ट जजमेंट* जिसकी इनाम राशि भी 1000रु तय है तीसरा आकर्षण का केंद्र है *हस्ताक्षर पॉइंट* जिसमे विद्यालय के नाम संदेश देकर अतिथि अपना हस्ताक्षर कर रहे है इसके लिए भी सबसे अच्छे एक संदेश को 1000 रु की राशि प्रदान की जानी है तीनो आयोजन दिनांक 04/01/2025 के लिए भी है जिसमे पधारे समस्त सदस्य भाग ले सकते है
प्रथम दिवस कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास से किया गया कार्यक्रम मे विद्यालय समिति के समस्त सदस्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नंदनी चंद्राकर द्वारा किया गया

