आरंग: आरंग में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मंगलमूर्ति अग्रवाल अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर में ब्राह्मण समाज के उपनयन संस्कार और सेन समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दोनों समाज के लोगों से चुनाव में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस शासन काल में आरंग में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए। अगर वह नगर सत्ता में आए तो नगर में विकास की गंगा बहेगी।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने और कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाने की अपील भी की। इस दौरान समाजजनों ने भी उन्हें सहयोग और आशीर्वाद देने की बात कही। अपने सघन जनसंपर्क के दौरान मंगलमूर्ति अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 2, 4 और 12 में जनता से वोट के माध्यम से जनता से आशीर्वाद और सहयोग मांगा। इस दौरान के पार्षद प्रत्याशी राममोहन लोधी, राजेश्वरी साहू दीक्षा सूरज सोनकर सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।