देश

कहार भोई समाज का कल सम्मान समारोह

कहार भोई समाज का कल सम्मान समारोह

0 वार्षिक कैलेण्डर का होगा विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की ईष्ट देवी के नाम पर संचालित मां कन्हाई परमेश्वरी सेवा समिति द्वारा रविवार, 21 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से लाखेनगर ढाल सार्इं मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में समाज के पार्षदों को सम्मानित करने एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष शिव भोई व उपाध्यक्ष प्रशांत नायक ने बताया कि इस दौरान अतिथियों के हाथों के समाज के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन भी होगा। मुख्य अतिथि होंगे राज्य शासन के केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा। विशेष अतिथि रूप में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग के आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा व उपाध्यक्ष लखनलाल धीवर, पार्षद महेन्द्र औसर, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद सुमन अशोक पाण्डेय, पार्षद अजय साहू , पार्षद आशु चन्द्रवंशी व भुवनलाल अवसरिया सम्मिलित होंगे।

About the author

Kamlakar Yerpude