देश

संगम मित्रों का’ रोटरी इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस राजधानी में आज से 

Written by Kamlakar Yerpude

संगम मित्रों का’ रोटरी इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस राजधानी में आज से

पहुंचने लगे भारत के कई राज्यों के विशिष्ट रोटरी मेंबर्स 

ओमाया गार्डन में रोटरी थीम पर की गर्इं हैं खूबसरत सजावट 

 

रायपुर। रोटरी इंटरनेशनल की 2 दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन में कल शनिवार, 20 दिसंबर से शुभारंभ होगा। आयोजकों ने बताया कि ‘संगम मित्रों का’ शीर्षक से रायपुर में छह वर्षों बाद डिस्ट्रिक्ट-3261 की यह वार्षिक कॉन्फ्रेंस पुन: होने जा रही है, जिसे मित्रता, सेवा और एकता के अनूठे महाकुंभ का स्वरूप दिया गया है। इस कॉफ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1100 से अधिक क्लब मेंबर्स सपत्निक जुटेंगे। इस वृहद आयोजन की मेजबानी का अवसर रोटरी क्लब धमतरी को मिला है। आयोजन स्थल को रोटरी थीम के अनुसार बेहद सुंदर रूप से सजाया गया है।

एआई तकनीक पर 16 साल के मास्टर राउल जॉन देंगे वक्तव्य

रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल एवं प्रथम महिला रोटेरियन पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कांफ्रेंस का शुभारंभ सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन विवेक तन्खा और सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ रोटेरियन सदस्यों की उपस्थिति में होगा।

रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट मीडिया चैयरमेन नितिन जैन, को- चैयरमेन पंकज माहेश्वरी के अनुसार, आयोजन को ऐतिहासिक, रोचक व मनोरंजक बनाने इंडिया गॉट टैलेंट के नामी कलाकारों समेत भविष्य की तकनीक- आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (एआई) पर प्रकाश डालने विशेष वक्ता, केरल निवासी 16 वर्षीय मास्टर राउल जॉन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। वहीं शाम 4 बजे से प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा जनसमूह को संबोधित करेंगे। पहले दिन अंतिम चरण के कार्यक्रमों में खास तौर से छत्तीसगढ़ व ओडिशा के नर्तक दलों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

 

सपत्नीक पहुंचने लगे रोटेरियंस

शुक्रवार सुबह से ही आयोजन स्थल- ओमाया गार्डन में देश के विभिन्न प्रांतों के विशिष्ट रोटेरियंस के आने का सिलसिला शुरू हुआ। जिनका रोटरी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अजित खंडेलवाल, सोमनाथ अग्रवाल, सुशील रामदास अग्रवाल, कॉन्फ्रेंस चैयरमेन सलज अग्रवाल, रोटरी क्लब धमतरी अध्यक्ष मनीष मित्तल, सचिव अर्पित जैन, सिटी कॉर्डिनेटर भरत डागा, रोहित द्विवेदी, नवीन शर्मा, डॉ. सचिन अग्रवाल और ‘टीम अमित’ के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर, कॉस्मो, दिवास, एक्सीलेंस, ईस्ट आदि सभी क्लबों द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। वहीं कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित सदस्यों के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी रोटरी क्लब संस्कारधानी समेत धमतरी व जगदलपुर के रोटरी क्लब सदस्यों निभा रहे हैं।

आयोजन की पूर्व संध्या पर हुए रंगारंग कार्यक्रम 

आयोजन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को गीत-संगीत सांस्कृतिक छटा बिखरी। जिसमें बॉलीबुड व टीवी कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोह लिया।

About the author

Kamlakar Yerpude