रायपुर। लायंस क्लब रायपुर नमन द्वारा शिक्षा-गोद लिए गए शासकीय प्राथमिक शाला विवेकानंद नगर के 100 बच्चों को 300 कॉपियां, टाई , बेल्ट, पेंसिल, रबर, स्केल, बैलून वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मधु यादव, उपाध्यक्ष शेषा सक्सेना, सरोज सैफी, आरती तमंग, वी. बरनेडाइल और पद्मजा राव उपस्थित रहे। प्रधानपाठिका विनीता शर्मा, शिक्षिकाएं मंजू सोनी, हर्षा तिवारी, हेमप्रभा साहू ने लायंस सदस्यों का आभार व्यक्त किया।




