रायपुर। नहर पारा विकास समिति के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद रमेश आहूजा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान एक पेड़ मां के नाम का अनुकरण करते हुए पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को समिति के संरक्षक शंकर दानवानी ने नहरपारा डिवाइडर में नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर रमेश आहूजा, अमर वालेचा, राजू खिलनानी, अमृतलाल पंजवानी, हेमनदास पोपटनी, गोपाल उत्तमानी आदि ने भी एक-एक पौधे का रोपण किया।



