छत्तीसगढ़ रायपुर

221 रक्तदाता युवाओं का सम्मान, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान

रायपुर। झूलेलाल नवयुवक संघ व सिंधु यूथ एसोसिएशन के बैनर तले सिंधु भवन देवेंद्रनगर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। आयोजक महेश आहूजा व अजीत कुकरेजा ने बताया, स्वर्गीय राजकुमार खूबचंदानी स्मृति में संचालित इस शिविर में 221 युवाओं ने रक्तदान कर थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों के जीवन को नई उम्मीद देने में अपना अमूल्य योगदान दिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। शिविर संचालन में जनरल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष आनंद कुकरेजा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री व पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा, चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी, पंकज कुकरेजा, महेश हर्जानी, मयूर तौरानी, पवन आहूजा, नरेश मलंग, पंकज गंगवानी, अमर गिदवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य जनों और युवाओं की सहभागिता रही।

About the author

मीडिया एमपीसीजी