आरंग

नए कलेक्टोरेट की तर्ज पर आरंग में सभी शासकीय कार्यालय की होगी कमपोजिट वीलडिंग# मंत्री डॉ डहरिया की अनुशंसा पर कमपोजिट विल्डिंग,हाईटेक बस स्टैंड सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत

Written by mediampcg

नए कलेक्टोरेट की तर्ज पर आरंग में सभी शासकीय कार्यालय की होगी कमपोजिट वीलडिंग#
मंत्री डॉ डहरिया की अनुशंसा पर कमपोजिट विल्डिंग,हाईटेक बस स्टैंड सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत

रायपुर- प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया ने आरंग को विकास की एक और सौगात दी है। नए कलेक्टर कार्यालय की तरह आरंग में कंपोजिट बिल्डिंग बनेगी इसके लिए मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर 7 करोड़ 30 रुपये की स्वीकृति मिली है। कंपोजिट बिल्डिंग बनने से आरंग की जनता को शासकीय कार्यालयों में आने जाने के लिए भटकना नही पड़ेगा । आरंग में सभी शासकीय कार्यालय एक ही जगह पर व्यवस्थित होंगे।वही पर आरंग में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बस स्टैंड भी बनाया जाएगा । आरंग मे एक काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा इसके लिए 6 करोड़ 81 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। आरंग नगर को देश के विकसित और आधुनिक शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से यहाँ विभिन्न विकास कार्यो के लिए 20 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

साथ ही नगर पालिका आरंग का विस्तारित विकसितकरने के लिए ग्राम पंचायत बैहार और घुमराभांठा को भी अब नगर पालिका आरंग में शामिल किया गया है । बैहार एवं घुमराभाठा में नगरीय मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी नगरपालिका में शामिल होने से यहां-विद्युत, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई की व्यवस्था सहित अन्य नगरीय सुविधा के कार्यों को करने की स्वीकृति दी गई है । अब आने वाले समय में आरंग का देश के आधुनिक शहरों की तरह विकसित होगा । गौरतलब है कि विगत 3 सालों में मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी गई है ।

About the author

mediampcg