अभिभावकीय जुड़ाव एवं सहयोग पर कोलंबिया ग्लोबल स्कूल में हुई वर्कशॉप
रायपुर। पुरानी विधानसभा के पास टेकारी स्थित कोलंबिया ग्लोबल स्कूल के परिसर में शनिवार को ‘अभिभावकीय जुड़ाव एवं सहयोग’ विषय पर अभिभावक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता माइंडसेट मेंटर, लेखक एवं सीबीएसई ट्रेनर सुमित भारद्वाज ने अभिभावकों को बच्चों के साथ मजबूत भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने तथा उनके विकास में प्रभावी सहयोग देने के व्यावहारिक उपाय बताए। श्री भारद्वाज ने अभिभावकों को बच्चों के जीवन में ‘जीपीएस’ की भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, अपने बच्चों को उनके बचपन में दिशा दें, पर नियंत्रित न करें, किशोरावस्था में उन्हें सही मार्ग पहचानने में सहायता करें और 18 वर्ष की आयु के बाद उन्हें अपनी मंजिÞल स्वयं चुनने का अवसर दें।
कार्यशाला में मुस्कान जादवानी, प्राचार्य आइवन स्मिथ, कोआॅर्डिनेटर अमनप्रीत सैनी, श्रेया पाठक, स्मृति आनंद सहित विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रेया पाठक ने आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे परिणाम चाहे जो भी हों, अपने बच्चों के लिए सदैव एक मजबूत सहयोग-तंत्र बने रहें तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए विद्यालय की टीम के साथ मिलकर कार्य करें।




