रायपुर। रोटरी क्लब आॅफ रायपुर ऐलिगेंस द्वारा अपने मानसून सेवा प्रकल्प के अंतर्गत खुले आसमान के नीचे कार्य करने वाले शहर के फल-सब्जी विक्रेताओं को छातों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने किया, जिसमें सचिव डॉ. स्वाति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवानी मिश्रा व क्लब के अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।



