रायपुर। संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेंद्रनगर के हिंदी एवं प्राणीशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में रामचरितमानस पर समकालीन विचार ‘तुलसी प्रवाह’ के अंतर्गत मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. उषा किरण अग्रवाल ने ‘श्रीराम भक्त हनुमानजी’ विषय पर व हनुमानजी की भक्ति, निष्ठा, प्रेम, लगन, नेतृत्व कला, धैर्यशीलता, सही वक्त का इंतजार, शुद्ध प्रेम, भरोसा, दु:ख में साथ देना आदि जैसे विषयों में उनके मैनेजमेंट पर प्रवाहमयी ओजस्वी विचार व्यक्त किए।
इसी तारतम्य में डॉ. माधुरी श्रीवास्तव ने ‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई’ विषय पर अपने विचार रखे।
हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ. शीला दुबे ने रामचरितमानस के लेखन पर प्रकाश डाला तथा इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ हुआ। कार्यक्रम का संचालन किया डॉ. मीता अग्रवाल ने। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक उषा अग्रवाल, डॉ. रवि शर्मा, डॉ. अंजना पुरोहित, डॉ. आर.एस. लुका, डॉ. सुषमा तिवारी, डॉ. मनीषा गर्ग, डॉ. हर्षा कोसले, डॉ. मनोज राव, डॉ. संगीता झा, डॉ. कविता शर्मा, डॉ. मिनी गुप्ता, डॉ. डी. थदलानी, डॉ. माया लालवानी, डॉ. विनीता शर्मा, डॉ. सिरिल डेनियल, डॉ. प्रभा वर्मा, डॉ. कल्पना झा, डॉ. लक्ष्मी देवनानी, डॉ. वर्षा वर्मा, डॉ. वैशाली गौतम हिरवे, डॉ. भवानी प्रधान, डॉ. किरण वर्मा सभी प्राध्यापक, अतिथि और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



