रायपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हुसैनी सेना की बाइक रैली सोमवार, 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे औलिया चौक बंजारी बाबा दरगाह के सामने से निकाली जाएगी। जिसे सर्व समाज प्रमुखों में से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी, सरपरस्त नईम अशरफी रिजवी, उपाध्यक्ष कय्यूम अली, रफीक गोठिया, शेख अमीन झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान, प्रदेश महामंत्री मो. जाकिर ने रायपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान को इस रैली की जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष मो. आमिर ने बताया कि सभी वार्ड अध्यक्षों को 50-50 बाइक की जिम्मेदारी दी है। यह रैली ओसीएम चौक, फव्वारा चौक, बैरनबाजार मस्जिद के सामने से छोटापारा, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, नगर घड़ी चौक, राजातालाब, पंडरी, मौदहापारा थाना होकर नहरपारा स्टेशन रोड, राठौर चौक, बढ़ईपारा आजाद चौक से ईदगाहभाठा, लाखेनगर चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर मंदिर चौक, नेहरूनगर सिद्धार्थ चौक, संतोषी नगर से वापस संतोषी नगर, संजय नगर में पहुंचकर समाप्त होगी।



