जिदगी ना मिलेगी दोबारा का सावन उत्सव
रायपुर। ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था द्वारा आयोजित सावन उत्सव हर्षोल्लास और जागरूकता के साथ मनाया गया। शुरूआत हुई सावन की बरसाती रिमझिम फुहारों के बीच, जहां संस्था की महिला सदस्यों ने रैंप वॉक कर सावन सुंदरियों का अद्भुत अंदाज प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की एक और आकर्षक कड़ी रही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विभिन्न रोचक खेल। जिसमें महक बजाज की जजमेंट में सावन क्वीन चुनी गई। तोषीबा ठाकुर सावन क्वीन और अनामिका दुबे द्वितीय व कौशल्या कश्यप तृतीय रहीं। वहीं बेस्ट रेट्रो थीम में आशा श्रीवास प्रथम रहीं। रैंप वाक में मोनिका पाठक प्रथम और विनीता शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र भी
संस्था अध्यक्ष सुषमा तिवारी ने बताया, इस दौरान यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से आमंत्रित पूर्व एआईजी- यातायात संजय शर्मा ने यातायात नियमों की बारीकियां समझार्इं। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी। इस आयोजन में संस्था के संरक्षक अजय शर्मा, सचिव ममता शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी अपूर्वा शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी सरिता विश्वकर्मा समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।



