रायपुर। जैनम प्लानेट की महिला सदस्यों और उनकी सखियों ने मिलकर सावन पर हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया। जिसमें डेÑस कोड रूप में सुख-समृद्धि के प्रतीक हरे रंग की थीम रखी गई थी, साथ ही आयोजन स्थल की साज-सज्जा में भी हरे रंग को प्रधानता दी गई। सोलह श्रृंगार के साथ भारतीय संस्कृति व सभ्यता के पारंपरिक परिधान साड़ी में शामिल हुर्इं महिलाएं ने रैम्प वॉक भी किया। सीमा थापर व उषा धवन ने गणेश वंदना की मधुर प्रस्तुति दी। 76 साल की शीला बैनर्जी ने शिव भजन की सुरीली प्रस्तुति दी। इस मौके पर महिलाओं ने रोचक गेम्स में भाग लेकर ढेरो प्राइज जीते। मिस सावन का ताज प्रशाली शर्मा के सिर पर सजा, जिसे मंजरी सोनी ने उनहें पहनाया। वहीं अनामिका चक्रवर्ती को भी क्वीन का ताज पहनाया गया।



