रायपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण महिला मंडल सुंदरनगर ने रविवार को होटल लालटेन में सावन उत्सव मनाया। ग्रीन साड़ी में नथ से लेकर बिछिया तक का सोलह श्रृंगार कर आर्इं सभी महिलाओं ने सावन अंताक्षरी, उल्टा पुल्टा हाऊजी जैसे रोचक गेम्स खेले और डांस कर धूमधाम से उत्सव मनाया। इस दौरान सावन क्वीन और व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता भी हुई। सभी महिलाएं छतरी भी साथ लेकर पहुंची थीं। सावन क्वीन का ताज सुनीता शर्मा के सिर पर सजा। इस आयोजन में अध्यक्ष डॉ. संध्या शिवेंद्र तिवारी, आभा शर्मा, संध्या पांडे, विजयलक्ष्मी शर्मा, नीलम शर्मा, भारती शर्मा, रत्ना तिवारी, आशा दुबे, दुर्गा उपाध्याय, शशि दीवान, प्रियंका शर्मा, शशि तिवारी, अर्चना तिवारी, सुषमा तिवारी, मीरा दुबे, दुलारी शर्मा, सुमन मिश्रा, सविता शर्मा, श्यामा चौबे, साधना दुबे आदि सहभागी हुर्इं।



