देश

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन आज नगर आगमन एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

रायपुर। विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार,10 अगस्त को मुंबई से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। सैयदना साहेब का भव्य स्वागत करने हजारों की संख्या में समुदाय के सदस्य कम्युनिटी सेंटर में एकत्र होंगे। रायपुर में अपने प्रवास के दौरान वे समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत कर उन्हें आस्था व सामाजिक जिम्मेदारी के विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उनके आमानाका में नवनिर्मित मस्जिद का उद्घाटन करने की भी उम्मीद है। रायपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय के मीडिया समन्वयक इदरीस हैदरी ने बतायसा, पिछले दस वर्षों बाद सैयदना साहब का यह पहला रायपुर दौरा है, और यहां के परिवारों में इसे लेकर उत्सुकता असाधारण है।
वे नियमित रूप से भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाऊदी बोहरा समुदायों की यात्राएं करते रहे हैं। ये यात्राएं समुदाय के सदस्यों के साथ सीधे संवाद का अवसर प्रदान करती हैं और अक्सर शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, आर्थिक भलाई तथा व्यापक समाज की सेवा पर केंद्रित होती है। रायपुर में 400 से अधिक दाऊदी बोहरा परिवारों का निवास स्थान है, जहां समुदाय के सदस्य हार्डवेयर, कृषि उपकरण, प्रिंटिंग और कपड़ा (टेक्सटाइल) सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी