श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का सजा दरबार, रविवार को भजनामृत के साथ विविध आयोजन
रायपुर। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य दरबार 23 वें श्री श्याम महोत्सव के लिए श्रीरामनाथ भीमसेन भवन, समता कालोनी में सजकर तैयार हो गया है,कोलकाता से आए कारीगर शनिवार को इसे अंतिम रुप देते रहे। फूलों, गुब्बारों व कई रंगों के वंदनवारों से पूरा परिसर काफी सुंदर ढंग से सजाया गया है। रविवार 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से प्रभु कृपा तक भजनामृत होगा, जब देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे मशहूर भजन गायक श्याम बाबा के भक्ति गीतों के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। दिल्ली के मनोज रिया ग्रुप की ओर से दस अलग-अलग प्रसंगों पर सजीव झांकी का प्रदर्शन भी होगा। इससे पूर्व आज श्रीकृष्ण दुग्धाभिषेक व महाआरती किया गया। श्याम महोत्सव में अलौलिक श्रृंगार,अखंड ज्योत,छप्पन भोग,श्याम रसोई व इत्र वर्षा भी विशेष आकर्षण होगा। श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने श्याम बाबा के भक्तों से महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है।

