देश

लोक अदालत में वकीलों की भूमिका सराहनीय: चीफ जस्टिस छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट 

Written by Kamlakar Yerpude

राजधानी के अनुरूप न्यायालय में सर्व सुविधायुक्त निर्माण करने का मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ ने दिया आश्वासन

लॉ डिनर एवं सम्मान समारोह संपन्न, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा रहे मुख्य अतिथि

 

35 वर्ष से वकालत करने वाले वरिष्ठ और ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिता में विजेता अधिवक्ताओं का चीफ जस्टिस ने किया सम्मान

 

अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने वकीलों की बैठक व्यवस्था और पार्किंग समस्या को सुधारने की माँग की

 

रायपुर। जिला अधिवक्ता संघ रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित लॉ डिनर एवं सम्मान समारोह का इस वर्ष भी गरिमामय आयोजन ज़िला व सत्र न्यायालय परिसर रायपुर में शुक्रवार शाम किया गया। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने संघ के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए मुख्य न्यायाधीश के सान्निध्य को सम्मान का क्षण बताया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अधिवक्ताओं की लोक अदालतों में लंबित मामलों के निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने रायपुर अधिवक्ता संघ द्वारा अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए बड़े अस्पतालों के साथ एमओयू कर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

 

न्यायिक बुनियादी ढांचे पर अपने उदगार में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि प्रदेश भर के न्यायालय भवनों के निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है और राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय में सभी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।

 

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने जिला न्यायालय रायपुर में 35 वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं देने वाले 30 वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं ग्रीष्मकालीन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।

 

अध्यक्ष श्री तिवारी ने अपने संबोधन में रायपुर बार में लगभग चार हजार पंजीकृत अधिवक्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था एवं पार्किंग की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इसके समाधान की आशा जताई।

 

कार्यक्रम का समापन लॉ डिनर एवं संगीतमय संध्या के साथ हुआ, जहाँ अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर एक-दूसरे को बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन ज़िला अधिवक्ता संघ के सचिव अधिवक्ता अरुण मिश्रा ने और आभार प्रदर्शन ज़िला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता किशोर ताम्रकार ने किया।

जिला अधिवक्ता संघ, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ज़िला अधिवक्ता संघ, रायपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता हितेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष अधिवक्ता किशोर ताम्रकार, सचिव अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता ऋतु बुंदेल, अधिवक्ता श्रीकांत मिश्रा, अधिवक्ता अपूर्व कुमार सेन, अधिवक्ता गायत्री साहू, अधिवक्ता भंजन कुमार जांगड़े, अधिवक्ता परस राम कश्यप, अधिवक्ता सावित्री नायक, अधिवक्ता सागर पाण्डेय, अधिवक्ता अजय कुमार बलानी, अधिवक्ता अंकित फुलझेले, अधिवक्ता नवरतन प्रसाद यादव, अधिवक्ता शिवशंकर महिलांग, अधिवक्ता राजीव द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

About the author

Kamlakar Yerpude