देश

महान सनातन वैष्णव परंपरा में तंत्र मंत्र टोने टोटके का स्थान नहीं भक्ति ही एक मात्र मार्ग:डॉ सौरव निर्वाणी

Written by Kamlakar Yerpude

तीन हत्याओं ने खोली तांत्रिक खेल की पोल—धर्म स्तंभ काउंसिल का बयान ‘अंधविश्वास से बड़ा कोई दानव नहीं

महान सनातन वैष्णव परंपरा में तंत्र मंत्र टोने टोटके का स्थान नहीं भक्ति ही एक मात्र मार्ग:डॉ सौरव निर्वाणी

कोरबा में तंत्र-मंत्र के बहकावे में तीन लोगों की हुई निर्मम हत्या ने पूरे छत्तीसगढ़ को हिलाकर रख दिया है। धर्म स्तंभ काउंसिल इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अंधविश्वास, तांत्रिक कुप्रथाओं और धन-लालसा पर आधारित अपराध का भयावह उदाहरण बताता है।
यह अत्यंत चिंताजनक है कि आज भी समाज में कुछ लोग “धन-वर्षा”, “चमत्कार” और “गुप्त तांत्रिक शक्ति” जैसी बातों के जाल में फँस रहे हैं, जिसका परिणाम सीधा-सीधा हिंसा और मृत्यु के रूप में सामने आता है।

धर्म स्तंभ काउंसिल के सभापति डॉ. सौरव निर्वाणी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा—

“सनातन धर्म में भक्ति, साधना, सत्य और ज्ञान सर्वोपरि हैं। धन-वर्षा, तंत्र-कर्म और गुप्त शक्तियों के नाम पर किया जाने वाला कोई भी कर्म धर्म नहीं, बल्कि अधर्म हैऔर ग़ैर वैज्ञानिक है ,सरकार द्वारा छापे गए नोट को बाज़ार में लाने की एक प्रक्रिया है किन नंबर की वर्षा होगी,अगर हुई तो वो कहाँ से सीधे आ सकते हैं यह सामान्य समझ की बात है ,कोरबा की यह घटना समाज के लिए कठोर चेतावनी है कि अंधविश्वास और तांत्रिक ढोंगियों पर विश्वास करना सीधे मृत्यु के द्वार पर ले जाता है। *धर्म स्तंभ काउंसिल तांत्रिक कुप्रथाओं के विरुद्ध प्रदेश-व्यापी जागरण अभियान छेड़ेगा* हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए।”

डॉ. निर्वाणी ने आगे कहा—“सनातन में भगवान भक्ति से मिलते हैं, हिंसा और काले जादू तंत्र से नहीं,समाज को जागृत होना होगा, वरना ऐसे अपराध दोबारा होते रहेंगे।” राम जानकी मंदिर, निर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री सुरेन्द्र दास जी ने घटना की गहरी निंदा करते हुए कहा— “यह घोर अधर्म है कि किसी मनुष्य को तंत्र-मंत्र के नाम पर मार डालने जैसी कुत्सित मानसिकता समाज में जगह बना रही है। सनातन धर्म स्पष्टतः कहता है—‘अहिंसा परमो धर्मः’। कोई भी साधु, महंत या गुरु कभी ऐसे कर्मों को प्रोत्साहित नहीं कर सकता। यह काला-जादू नहीं, बल्कि क्रूर अपराध है। हम जनता से आग्रह करते हैं कि किसी भी तांत्रिक, झूठे बाबा या चमत्कार दिखाने वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखें और तुरंत उसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दें।”
महंत जी ने कहा—
“सच्चा धर्म व्यक्ति को प्रकाश देता है, अंधकार नहीं। समाज को भक्ति, सेवा और सदाचार से ही शांति मिलेगी
धर्म स्तंभ काउंसिल जल्द ही प्रदेश में तंत्र मंत्र जादू टोना टोटका के ख़िलाफ़ एक विशेष अभियान चलाएगा, जिसमें—
मंदिरों में जागरूकता कार्यक्रम
महिलाओं और युवाओं के लिए सुरक्षा-संवेदना सभाएँ,
सोशल मीडिया पर चेतना अभियान
आदि आयोजित किए जाएंगे।
धर्म स्तंभ काउंसिल के डॉ रविन्द्र द्विवेदी ने माँग की है
दोषियों पर कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाए।तांत्रिक झांसे और काला-जादू करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए।प्रशासन गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाए
उन्होंने कहा “तंत्र नहीं—चरित्र ही सनातन का मार्ग है।”
“भक्ति और सत्य से जीवन सुधरता है, अंधविश्वास केवल विनाश लाता है।

About the author

Kamlakar Yerpude