छत्तीसगढ़ देश

अब रायपुर के गुरु तेज बहादुर हॉल से चौबीसों घंटे दौड़ेंगी एम्बुलेंस

Written by Kamlakar Yerpude

जनसेवा को समर्पित दो एंबुलेंस का लोकार्पण

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित

 

रायपुर। जनसेवा और समाजसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हुए जरूरतमंदों की त्वरित चिकित्सकीय सहायता के उद्देश्य से दो एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया। यह सेवा श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी एवं चार साहिबजादों की अद्वितीय शहादत को समर्पित करते हुए आरंभ की गई, जो मानवता, धर्म और राष्ट्र रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का जीवंत प्रतीक है।

लोकार्पण अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, हरचरण सिंह सहनी, त्रिलोचन सिंह काले जसपाल सिंह सहनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समाजसेवी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वरिष्ठ समाजसेवी श्री बलदेव सिंह भाटिया ने कहा कि आज के समय में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है और यह पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि “श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं चार साहिबजादों का बलिदान मानवता, धर्म की स्वतंत्रता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का शाश्वत संदेश देता है। उन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह एंबुलेंस सेवा आमजन, गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए समर्पित की गई है। सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” यह एंबुलेंस सेवा 24 घंटे जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराएगी तथा दुर्घटना, बीमारी एवं आपात परिस्थितियों में जीवन रक्षा का माध्यम बनेगी।

जसपाल सिंह साहनी ने बताया छत्तीसगढ़ पंजाबी एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम द्वारा एंबुलेंस सेवा का 24 घंटे जनता हेतु गुरु तेग बहादुर हाल से किया जाएगा

About the author

Kamlakar Yerpude