रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से मंडल परिसर में शुक्रवार, 14 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग पूजन किया जाएगा। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि श्रावण मास के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया है। पूजा में कोई भी भाग ले सकता है। पूजा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु समिति की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक प्रमुख अथवा मंडल कार्यालय में गुरुवार शाम 5 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। पूजा के बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं को पूजा की सामग्री साथ लानी होगी।



