देश

श्रावण मास पर गिरिराज मंदिर में हिंडोला उत्सव की धूम

रायपुर। श्रीगिरिराज मंदिर बूढ़ापारा में श्रावण मास में ठाकुरजी की अद्भुत छटा के दर्शन हो रहे हैं। श्रावण कृष्ण प्रतिपदा से मंदिर में हिंडोला उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, जो पूरे मास अर्थात् 32 दिनों तक चलेगा। इसमें नित्य एवं विविध प्रकार से हिंडोले की सजावट में ठाकुरजी हिंडोला झूलकर वैष्णव जनों को दर्शन देंगे। यहां पूरे श्रावण मास में संध्या आरती के पश्चात फूल, पान, सोना, चांदी, लकड़ी, दर्पण, रत्न जड़ित आदि विविध सामग्री से सजे हुए हिंडोले में विराजमान ठाकुरजी श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र बने हुए हैं। प्रत्येक दिन अलग-अलग सामग्री से हिंडोले की सजावट की जा रही है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी