देश

उत्कल समाज के युवाओं ने दिखाई समरसता, गुरु गद्दी शोभायात्रा पर बरसाए फूल

Written by Kamlakar Yerpude

उत्कल समाज के युवाओं ने की नई शुरुआत

बाबा गुरु घासीदास के 269 वी जयंती के उपलक्ष्य में सतनामी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का समाज ने किया अभिनंदन 

रायपुर। मनखे मनखे एक समान का संदेश देकर मानवता की मिसाल रहे परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के पावन माह में सतनामी समाज के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें समाज के गुरु खुशवंत साहेब जी एवं सतनामी समाज के हजारों लोग सम्मिलित हुए इस दौरान उत्कल समाज के युवाओं ने मधुसूदन दास महिला थाना चौक पर मंच लगाकर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का अभिनंदन किया इस अभिनंदन कार्यक्रम के लिए प्रदेश शासन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं सतनामी समाज ने खुशी जताई शोभा यात्रा अभिनंदन कार्यक्रम के आयोजन करता छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के युवाओं में भरत छुरा सूरज सोनी गोलू भत्रे चंदू बघेल राजा महानंद बल्लू बाग मीरा सोनी विनोद तांडी गोपेन्द्र बाघ अनूप कुमार हरीश बाग सावन कुमार इत्यादि युवाओं ने मिलकर एक नई शुरुआत की समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों बनमाली छूरा सावित्री जगत जीतू सागर आशीष तांडी अन्य लोगों ने उपस्थित देखकर इस आयोजन की सराहना की

इस अवसर पर समाजसेवक प्रमोद महानंद ने कहा, परम पूज्य गुरु घासीदास केवल छत्तीसगढ़ के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक प्रकाश स्तंभ है वह एक ऐसे महान संत एवं समाज सुधारक थे जिन्होंने अपने विचारों और कर्मों से समाज को नई दिशा दी छत्तीसगढ़ के माटी को ऐसे महान सपूत पर सदैव गर्व रहेगा

About the author

Kamlakar Yerpude