देश

रायपुर में जयपुर पैर व कृत्रिम हाथ का अस्थायी वर्कशॉप तैयार – लखनऊ व इंदौर की टीमें पहुंची

Written by Kamlakar Yerpude

मेगा हेल्थ कैम्प 2025 में निःशुल्क जयपुर पैर , कृत्रिम हाथ , ट्रायसिकल , व्हीलचेयर व श्रवण यन्त्र हेतु दिव्यांगों का आना जारी

रायपुर में जयपुर पैर व कृत्रिम हाथ का अस्थायी वर्कशॉप तैयार – लखनऊ व इंदौर की टीमें पहुंची

मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का आयोजन आगामी 18 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में किया जा रहा है । मुख्य कार्यक्रम आयोजक राजेश मूणत विधायक व पूर्व मंत्री द्वारा निःस्वार्थ सेवा और मार्गदर्शन हेतु पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में श्री विनय मित्र मण्डल द्वारा अस्थायी वर्कशॉप में जयपुर पैर व कृत्रिम हाथ का नाप लेकर निर्माण किया जावेगा । इस हेतु इंदौर से ओम प्रकाश पांडे , मलय साठे , राज शर्मा , सलमान खान की टीम आ गई है , लखनऊ के मिश्रा व रायपुर के जयपुर पैर के वरिष्ठ कारीगर अब्दुल वहीद कुरैशी अपनी सेवाएं देंगे । अस्थायी वर्कशॉप में दिव्यांग भाई बहनों के कटे हाथ पैर के नाप अनुसार कृत्रिम हाथ पैर का निर्माण कर निःशुल्क प्रदान किया जावेगा । अन्य दिव्यांगों का परीक्षण कर ट्रायसिकल , व्हीलचेयर , वैशाखी हेतु चयन किया जावेगा । गूंगे बहरे भाई बहनों की ओड़ियोमेट्री जांचकर श्रवण यन्त्र के लिए चयन किया जावेगा । श्री विनय मित्र मण्डल कार्यालय सुमान कॉम्प्लेक्स सदर बाजार में दिव्यांग भाई बहनों का पंजीयन आरम्भ है अथवा दिव्यांग भाई बहन 18 दिसम्बर को सीधे आयुर्वेदिक कॉलेज भी आ सकते हैं । हाथ पैर कटे दिव्यांग महेन्द्र कोचर 9827156004 , खेमराज बैद 9425513415 , महावीर मालू 9424244444 व महावीर तालेड़ा 9827146263 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

About the author

Kamlakar Yerpude