देश

चीन में रायपुर के छात्र अब्दुल्ला खान ने जीता वालीबॉल चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल

Written by Kamlakar Yerpude

 


माधवराव सप्रे उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर के छात्र अब्दुल्ला खान ने अंतर्राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप में जो चीन में 4 दिसंबर से 13 दिसंबरआयोजित थी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया आज रायपुर आगमन पर माधवराव सप्रे उच्चतम माध्यमिक शाला में तिरंगा साफा पहनाकर शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरखमालू एवं सचिव डॉक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने सम्मानित किया इस अवसर पर श्री मालू ने कहा कि यह शाला के लिए एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय है की सामान्य स्कूल के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया इसके पहले भी शाला के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया है शाला परिवार द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को जिन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किए हैं शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरखमालू सचिव डॉक्टर अनुपमाश्रीवास्तव खेल प्रशिक्षक अनुजादुबे शिरोमणि चंद्राकर श्रीमती रजनी झा श्रीमती मालाकश्रकसे श्रीमती इंदिरा साहू श्री राजू प्रधान श्री सुनीत सोनकर आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे

About the author

Kamlakar Yerpude