आरंग: प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल गुरुवार को शाम 4 बजे आरंग के हाई स्कूल मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं।आमसभा में हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रहेगी जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संबोधित करते हुए आरंग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के पक्ष में प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बागबाहरा से आरंग आएंगे।प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

