आरंग राजनीति

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल

Written by mediampcg

आरंग  / डागेश यादव_____@उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा  के साथ आरंग  विधायक गुरू खुशवंत साहेब आज यहां सबेरे राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने नवंबर दिसंबर माह में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले। उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के 2 जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है। श्री शर्मा ने घायल जवानों से कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि की जरूरत हो तो उनसे सम्पर्क कर सकते है, साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर चर्चा किया।
इस अवसर पर, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, डॉ. सुनील खेमका एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

About the author

mediampcg