रायपुर। समता कॉलोनी स्थित श्रीखाटूश्याम मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य मंगलकलश यात्रा के साथ हुआ। यह कलश यात्रा रविवार सुबह श्रीराधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी से निकाली गई। वृंदावन के कथा व्यास श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च की वाणी से रविवार को प्रारंभ हुई यह मंगलमयी कथा 22 अगस्त तक चलेगी। आयोजन समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि श्याम सत्संग महिला मंडल के तत्वावधान में इस कथा अनुष्ठान के आयोजन में अध्यक्ष संगीता सरावगी, सचिव राजश्री अग्रवाल समेत सभी महिला पदाधिकारियों व सदस्यों की सक्रिय सहभागिता है।



