द्वितीय अनुपूरक बजट का अनुमोदन
वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक अनुमान के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 के प्रारूप को विधानसभा में प्रस्तुत करने की मंजूरी दी गई
पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति वर्ग को छूट
अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के मानकों में एक बार की छूट प्रदान की गई। इस छूट के तहत ऊंचाई 163 सेमी और सीना बिना फुलाए 78 सेमी, फुलाने पर 83 सेमी निर्धारित किया गया।

वेतन एवं भत्ता विधेयक में संशोधन
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता और पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी मिली।
डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा
राज्य में डेयरी विकास हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ एमओयू का निर्णय लिया गया। इससे दूध उत्पादन लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी।
खेल संस्कृति को बढ़ावा
छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जिला मुख्यालय तक खेलों के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा व्यय और खेल उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
ऑटो एक्सपो पर छूट
रायपुर में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित ऑटो एक्सपो के दौरान वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50% की छूट दी जाएगी।
धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग में सुधार
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रक्रिया और फोर्टिफाईड चावल कस्टम मिलिंग हेतु 80 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया।
विधायी संशोधन
छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, पंचायत राज अधिनियम, नगर पालिक निगम अधिनियम, नगर पालिक अधिनियम, और छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर अधिनियम में संशोधन विधेयकों को मंजूरी दी गई।
अनधिकृत विकास का नियमितीकरण
छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) विधेयक, 2024 के प्रारूप को स्वीकृति दी गई।
इन निर्णयों से राज्य में विकास को गति मिलेगी और सामाजिक-आर्थिक सुधारों को बल मिलेगा।

