आरंग(29.03.23)- आरंग के वार्ड नं 02 केवशी लोधी पारा स्थित दमौवा तालाब में आज सुबह अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।सुबह तालाब में नहाने आने वाले लोगो ने तालाब के किनारे तैरती लाश देखी।इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी गई।मौके पर आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर अपने स्टॉफ के साथ पहुँची।लाश से बदबू आ रही थी और चमड़ी छिल रही थी जिससे आशंका है कि लाश एक से दो दिन पुरानी है।आरंग पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा जांच में जुट गई है।