डॉ. डहरिया ने ट्रैक्टर ट्राली और लघु व्यवसाय इकाई के हितग्राहियों को किया लाभांवित

रायपुर, 26 नवम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर में अपने निवास में अन्त्या व्यवसायी वित्त एवं विकास की योजना ट्रैक्टर ट्राली और लघु व्यवसाय इकाई स्थापना से हितग्राहियों को लाभांवित किया।

डॉ. डहरिया ने अनुसूचित विकास ट्रैक्टर ट्राली योजना के तहत रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम कुलीपोता के श्री सुजीत कुमार नवरंगे को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। योजना इकाई लागत 8 लाख 71 हजार रूपए है। इसी तरह से अनुसूचित जाति लघु व्यवसाय इकाई योजना के तहत आरंग विकासखण्ड के ग्राम कोंडापार के मनोज कुमार जोशी की व्यवसाय स्थापित कर 1 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।



