श्री शिव महापुराण हेतु-
*अति विशेष सूचना*
रायपुर के सभी सम्मानीय जनों को सूचित करते है कि श्री शिव महापुराण कथा हेतु किसी भी प्रकार से कोई भी टीम आप के घर घर जा कर चंदा राशि मांगने हेतु नही बनाई गई हैं। और न ही कोई अन्य वस्तुओं का सहयोग माँगने हेतु बनाई गई हैं। आप श्री से निवेदन है कि इस बात का आप सभी विशेष ध्यान रखें की स्वेक्षा से जिनको वस्तुओं का स्वयं से सहयोग देना हो वें कथा स्थल पर स्वयं से ला कर दे सकते है। *यह आयोजन आप सभी के लिए निःशुल्क हैं व पहले आओ पहले बैठो की नियम से संचालित हैं।*
अन्य सहयोग में आयोजन समिति द्वारा सवामणी प्रसादी की व्यवस्था हैं *सवामणी के लिए भी आप अपने परिचित जो आयोजन समिति के सदस्य है उनसे ही सम्पर्क करें या कथा स्थल में स्वयं पधार कर स्वेक्षा से सम्पर्क करें, जिसके प्रतिफल में आपको कथा का प्रसाद भी कथा स्थल से ही कथा के उपरान्त 10 से 13नवम्बर तक प्राप्त कर सकते है। एवम इस सेवा में प्रसाद के अलावा किसी भी प्रकार के VIP पास की अलग से व्यवस्था भी नही है।
किसी भी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए आप सभी से आयोजन समिति निवेदन करती है, कि आप कोई भी गलत प्रचार से बचें, सतर्क रहे
विनीत:-
बसंत अग्रवाल(आयोजक)
श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति, गुढ़ियारी

