आरंग: विधानसभा चुनाव के पहले आरंग में कांग्रेस के लिए दोहरी खुशी है।आरंग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष करुणा रमेश तिवारी और साहनी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सोसायटी अध्यक्ष लल्ला साहनी की कांग्रेस में वापसी हो गई है।आरंग स्थित राजीव भवन में मंत्री डॉ.शिवकुमार ने रमेश तिवारी,करुणा तिवारी और लल्ला साहनी को कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया।इसके अलावा साहनी समाज के लोगो और ग्राम धमनी की महिलाओं ने भी कांग्रेस प्रवेश किया है। इस अवसर पर मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि सुबह का भुला अगर शाम को घर वापस आए तो उसे भुला नही कहते। करुणा रमेश तिवारी और लल्ला साहनी शुरू से ही कांग्रेस पार्टी के सिपाही रहे है।कांग्रेस पार्टी एक परिवार की तरह है,परिवार से जब कोई सदस्य दूर होता है तो बहुत दुख होता है।लेकिन जब वही वापस परिवार में आता है तो इस खुशी को बयां नही किया जा सकता। निश्चित रूप ने आरंग में करुणा रमेश तिवारी और लल्ला साहनी के कांग्रेस वापसी से पार्टी मजबूत हुई है और इसका लाभ हमे आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।