आरंग(10.05.23)- विगत कई वर्षों से भवन के लिए तरस रहे आरंग के दिव्यांगों को मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने बड़ी सौगात दी है।अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग की मांग पर मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की थी,जिसका भूमिपूजन बुधवार को किया गया।
दिव्यांग संघ के भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद दिव्यांगों ने मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का आभार जताया है।दिव्यांगों का कहना है कि संघ के लिए भवन की मांग कई वर्षों से की जा रही थी लेकिन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के पास भवन की मांग करते ही उन्होंने तुरंत इसकी सहमति प्रदान की और आज हमारा अपना भवन बन रहा है।भूमिपूजन के अवसर पर संघ के पूर्व सलाहकार प्रकाश खेलवार, संरक्षक डॉ.पुरुषोत्तम शरण हिरवानी,कोषाध्यक्ष श्यामा साहू और नगर पालिका आरंग के इंजीनियर इंदीवर दुबे सहित संघ के सदस्य उपस्थित रहे।