आरंग शिक्षा

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं लिए खुशखबरी…12 मई को आरंग आ रहे “छत्तीसगढ़ का गूगल”..परीक्षार्थियों को देंगे निःशुल्क मार्गदर्शन…

Written by Tukeshwar Lodhi

◆ सृजन कोचिंग संस्थान द्वारा पीपला फाउंडेशन के संयोजन में हो रहा आयोजित

आरंग(10.05.23)- छत्तीसगढ में शासकीय सेवा मेे बहुत से पदो पर भर्ती प्रक्रिया होने जा रही है जिसमे प्रमुख रूप से शिक्षक भर्ती , वन रक्षक भर्ती , लेबर इंस्पेक्टर, ADEO,ABEO, पटवारी आदि पद शामिल है।ये भर्तियां व्यापम द्वारा होनी वाली परीक्षाओं के माध्यम से होगी। इसी कड़ी में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को विशेष मार्गदर्शन देने के लिए डॉ. गीतेश कुमार अमरोहित 12 मई 2023 को सुबह 8 बजे सृजन सोनकर सोनकर विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल में प्रतियोगी छात्र छात्राओं को अंतिम दिनों में कैसे तैयारी करके कम समय में अधिक से अधिक अंक लाया जा सकता हैं इस पर अपना विशेष मार्गदर्शन देंगें । आपको बता दे कि अमरोहित वर्तमान में छत्तीसगढ भाषा मानकीकरण समिति के सदस्य एवम् प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेष मार्गदर्शक है प्रतियोगी छात्र छात्राओं द्वारा इन्हे “छत्तीसगढ़ का गूगल” भी कहा जाता हैं। इनके द्वारा अभी तक 50 से अधिक किताबे लिखी जा चुकी है जो प्रतियोगी छात्रों में विशेष लोकप्रिय हैै। इस कार्यक्रम का आयोजन सृजन कोचिंग संस्थान आरंग के द्वारा पीपला फाऊंडेशन के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है ।

संपर्क सूत्र -8839999675,9039323151

About the author

Tukeshwar Lodhi