आरंग राजनीति

आरंग नगर में निकला गुरु खुशवंत साहेब का विजय आभार रैली

Written by mediampcg
आरंग :- आरंग विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक गुरु खुशवंत साहेब 28 दिसंबर को  विजय आभार रैली के माध्यम से नागरिकों का धन्यवाद व आभार करने निकले । इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश जिला मंडल बुथ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के साथ विजय आभार रैली मे नगर भ्रमण किया।विजय आभार रैली को लेकर नगर में काफी  उत्साह का वातावरण रहा ।
इस रैली का नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गली बस्ती तक विभिन्न चौक चौराहों पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर के लगभग सभी समाज  व  विभिन्न  संगठनो,समितियों एवं शासकीय संस्थानों ने मंच के माध्यम से पुष्प वर्षा ,फूल माला से अपने नवनिर्वाचित विधायक का अभिनन्दन किया।विधायक गुरु खुशवंत साहेब का अनेकों जगहों पर लड्डू, केला और चावल से भी तौलकर अपने विधायक का स्वागत किया गया।
यह विजय आभार रैली बैहार चौक,तिगड्डा चौक,सतनाम भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से  होते हुए लोधी पारा चौक सदर रोड होकर बस स्टैंड में नगर की जनता को संबोधित कर समापन हुआ।समापन कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब ने नगर व क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आरंग की जनता का आभार व्यक्त किया एवं सबका साथ सबका विकास की नारो के साथ सभी के साथ व सहयोग से आरंग विधानसभा में सुशासन स्थापित करते हुए चहुमुखी विकास करने संकल्प लिया।

About the author

mediampcg