देश

महाराष्ट्र मंडल के बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र की ओर से बाल संस्कार केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शुरू हुए केंद्र का शुभारंभ प्राचार्य मनीष गोवर्धन व उप प्राचार्य राहुल वोड़ितलवार ने मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कार केंद्र के पहले दिन ही बच्चों ने अपना परिचय देते हुए अपने भविष्य की योजना के बारे में भी बताया।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, वल्लभ नगर केंद्र की कांचन पुसदकर, प्रीति केसकर, अपर्णा देशमुख, प्राजक्ता पुसदकर सहित कई महिला सभासद भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। सभी ने नौनिहालों को बेहतर संस्कार देने का संकल्प एक बार फिर दोहराया। बच्चों की रुचि केंद्र में बनी रहे, इसके लिए उन्हें खेल खिलाकर पुरस्कृत किया गया। उन्हें टॉफी देकर लगातार संस्कार केंद्र में आने के लिए लुभाया भी गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी