रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा दिव्यांग बालिका विकास गृह में अतिरिक्त कमरों के भूमिपूजन हेतु एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक राजेश मूणत के हाथों शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर चिरहुलडीह वार्ड में 95 लाख रुपये की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों का भी मूणत ने विशेष अतिथि महापौर मीनल चौबे के साथ लोकार्पण व भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मंच पर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, पीडब्ल्यूडी प्रभारी दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, पार्षद आनंद अग्रवाल व महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और उज्जवला योजना के आवेदनकर्ताओं को गैस कनेक्शन भी दिया। इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल ने विधायक मूणत को अभिनंदन पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम को नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने किया।



