चंदखुरी ______@जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत आने वाले नया रायपुर स्थित ग्राम पंचायत बरौदा मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों व केंद्र सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभों को गांव के लोगों को बताया गयापंच अक्षय जोशी ने जानकारी देते हुए कहा की ग्रामवासी इस शिविर में सम्मिलित होकर सरकार की विभिन्न योजनाओं कृषि व पशुपालन आदि की जानकारी अर्जित किये व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में बीपी,शुगर एवं अन्य जांच कराए व निशुल्क दवाई लिए। ग्राम के दर्जनों गैस कनेक्शन धारीयों ने केवाईसी कराया और आयुष्मान कार्ड बनवाया। आंगनबाड़ी के दो चयनित बच्चे को उपहार भेंट कर स्वस्थ बच्चा सम्मान दिया गया. इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमती सीमा बांधे, पंचायत सचिव विद्या ओगरे, पंच अक्षय जोशी, आरती खन्ना, भागवत निर्मलकर, संतोष ढीढी, शांति बाई पांडे, अरुण चंद्रशेखर शर्मा, प्रमिला भारत टंडन, विक्रम बांधे, रोशन बंजारे, एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका और ग्रामवासी सम्मिलित हुए

