देश

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने मनाया “सावन मिलन”, देसी अंदाज और आधुनिक रंगों से सजी खूबसूरत शाम

 

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने मनाया “सावन मिलन”, देसी अंदाज और आधुनिक रंगों से सजी खूबसूरत शाम

रायपुर | 8 अगस्त 2026

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा 8 अगस्त 2026 को मधुबन फार्म्स में सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “देसी बीट, मॉडर्न ट्रीट” एवं “फ्यूजन” रखी गई, जिसमें भारतीय परंपरा और आधुनिक अंदाज का खूबसूरत संगम देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में आधुनिकता का स्पर्श, संगीत, नृत्य और मनोरंजन ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैम्प शो रहा, जिसे तीन चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में रैम्प वॉक, द्वितीय चरण में परिचय राउंड एवं तृतीय चरण में प्रश्नोत्तर राउंड हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और विचारों को परखा गया। रैम्प शो का निर्णय कोऑर्डिनेटर श्रद्धा अग्रवाल मैम और रूमा पटेल द्वारा किया गया।

रैम्प शो के साथ-साथ हाउजी एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सावन के उल्लास, संगीत, मस्ती और पारंपरिक रंगों से सजी इन गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

रैम्प शो में अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर सावन क्वीन जेसी दिया मूल चाँदनी ने खिताब अपने नाम किया।
प्रथम रनर-अप जेसी स्वाति जलाल
द्वितीय रनर-अप — बरखा अग्रवाल
अर्ली बर्ड अवॉर्ड — दिया मुलचंदानी
प्रथम गेम में विजेता — भाविका, द्वितीय स्थान — अनंदिता दवितीय गेम में विजेता — रिंकी अग्रवाल, द्वितीय स्थान — आस्था बापना
कार्यक्रम की सफलता पर जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्ष जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, सदस्यों एवं आयोजन टीम को बधाई दी। इस अवसर पर चैप्टर की संस्थापक अध्यक्ष लीना वाढेर जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

About the author

मीडिया एमपीसीजी