छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

एनआईटी रायपुर में साइबर सुरक्षा पर आयोजित किया गया व्याख्यान सत्र

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(17.11.22)-  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी) ने 17 नवंबर 2022 को एक ऑनलाइन व्याख्यान सत्र का आयोजन किया। इसमें वक्ता के रूप में उन्नत साइबर सुरक्षा इंजीनियरिंग अनुसंधान केंद्र, न्यूकैसल विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के निदेशक, डॉ. विजय वर्धराजन मौजूद रहे | इस कार्यक्रम के संयोजक एचओडी, आई टी , डॉ. राकेश त्रिपाठी एवं समन्वयक, सहायक प्रोफेसर , आई टी ,डॉ. जी.पी. गुप्ता, रहे। इस व्याख्यान सत्र का उद्देश्य साइबर अपराधों और साइबर हमलों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और उनका मुकाबला करने के लिए हो रहे शोध के बारे में बताना था।

डॉ. विजय वर्धराजन ने ‘साइबर सुरक्षा में अनुसंधान चुनौतियां’ पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने दुनिया भर में साइबर कौशल की कमी के बारे में जानकारी दी और फिर आधुनिक तकनीकी दुनिया की चुनौतियों और उन पर किए जा रहे विशिष्ट शोध कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने विभिन्न शोध मुद्दों पर अपना ज्ञान प्रदान किया जैसे एन्क्रिप्टेड क्लाउड डेटा पर नीतियों को लागू करना, सुरक्षित वर्चुअलाइज्ड नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित स्वायत्त प्रणाली का डिजाइन और प्रतिकूल मशीन लर्निंग।इस सत्र में 122 से अधिक, पीएच.डी. शोधार्थी और यूजी/पीजी के छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन डॉ. जी.पी. गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ हुआ।

About the author

Tukeshwar Lodhi